

*रायपुर*। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा, मिलनसार नेता अभिषेक मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि किसानों के हित के लिए हमेशा खड़े रहने वाले सक्रिय कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। युवा तथा ऊर्जावान कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा की सक्रियता को देखते हुए तथा उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें ये अहम पद और जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा की नियुक्ति किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की अनुशंसा पर की गई है।
वहीं किसान राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने अभिषेक मिश्रा को बधाई एवम अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष पार्टी को, किसान वर्ग को मजबूत बनाने के लिए अपना अहम, महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे, तथा किसान हित में कार्य करते हुए महत्त्वपूर्ण घटक के रूप में साबित होंगे।
