रायपुर – राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने सभी नगरवासियों को विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ एवं समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र के श्रीचरणों में की है। महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व प्रत्येक नागरिक को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति का जागरण करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार विजयादशमी पर्व त्रेता युग से असत्य पर सत्य की विजय का जीवंत प्रतीकात्मक पावन अवसर रहा है. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने घरों एवं दुकानों सहित सभी आवासीय और व्यवसायिक परिसरों, संस्थाओं से सूखा और गीला कचरा पृथक- पृथक करके निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने का संकल्प नगर हित में रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ, हरित, सुन्दर विकसित राजधानी जन सहभागिता के माध्यम से बनाने हेतु लेने का विनम्र आव्हान विजयादशमी के पावन पर्व अवसर पर समस्त नगरवासियों से किया है। महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने रायपुर शहर की स्वच्छ रेंकिंग सुधार कर श्रेष्ठ बनाने और राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबेक रायपुर नगर के हित में देने का कार्य संकल्प लेकर सक्रिय जन सहभागिता के माध्यम से करने का समस्त नगरवासियों से विजयादशमी के पावन पर्व अवसर पर विनम्र आव्हान किया है।
