छत्तीसगढ़ के सरगुजा
जिले में शुक्रवार की रात आबकारी उड़नदस्ता टीम के पुलिसकर्मी नशे में धुत मिले।
बताया जा रहा है कि, आबकारी कर्मचारियों ने पहले गाड़ी खड़ी कर शराब पी, फिर उड़नदस्ता दफ्तर के पास पहुंचे। इस दौरान वे ठीक से चल भी नही पा रहें थे 
इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक, आरक्षक और चालक नजर आ रहे हैं। एक कर्मचारी वर्दी पहने भी दिखे। अवैध शराब पकड़ने वाले खुद शराब पीकर शहर में घूमते दिखे
