‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️❗‼️
*सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार डी.एड अभ्यार्थियों द्वारा कोर्ट के आदेश जल्द पालन करने अपनी नियुक्ति
मांग को लेकर डी.एड अभ्यर्थी तूता धरना स्थल पर 02 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।*
*आज धरने को 10 दिन हो गए सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं दिखा, अभी तक सरकार के तरफ से कोई प्रतिनिधि, अधिकारी इनकी सुध लेने नही पहुंचे हैं धरनास्थल की तमाम असुविधाओं के बीच करीब 500 अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है और आज वही दशहरा मानने के लिए विवश हैं*,
*कल नवरात्रि नवमी के उपलक्ष में करीब 50 महिला पुरुष अभ्यर्थी धरना स्थल से तेलीबांधा मरीन ड्राइव रायपुर आए और सेवा भाव से शांतिपूर्ण रूप से आम जनता मे निःशुल्क चाय बाटे और न्याय के लिए सरकार से गुहार लगाए , इनके पोस्टर पर लिखा था*
*”एक कप चाय न्याय के लिए”
*इनका कहना है कि सरकार नवमी के दिन भी नारी शक्ति को अनदेखा कर उन्हे धरना स्थल पर अकेले छोड़ दी है, और आज वे इस नवरात्रि दशहरे त्योहार मे भी अपने घर परिवार से दूर सड़को पर न्याय पाने चाय बाट रहें हैं।*
*इनकी एक ही मांग है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालन करते हुए डीएड अभ्यर्थियों को जल्द सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति दिया जाए और यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वे दशहरा, दिवाली पर्व अपने परिवार से दूर वीरान भूमि तूता धरना स्थल पर मानने विवश होंगे।*
‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️
