फैजान खान (अधिवक्ता), और मेरे अधिवक्ता श्री विराट वर्मा, संरक्षक, राष्ट्रीय अधिवक्ता स्वाभिमान सुरक्षा संगठन, आपके प्रतिष्ठित प्रेस क्लंब में दिनांक 30/11/2024 को दोपहर 1 बजे एक प्रेस वार्ता आयोजित करना चाहते है।
प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य हाल ही में मुंबई के बांद्रा कोर्ट (श्री केसी राजपूत, जेएमएफसी, 12वें कोर्ट) द्वारा मुझे दी गई जमानत पर प्रकाश डालना है। मेरी गिरफ्तारी के पीछे झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप थे. जो कि तथ्यों पर आधारित नहीं थे। मेरे अधिवक्ता श्री विराट वर्मा और अधिवक्ता प्रजापति द्वारा प्रस्तुत दलीलों के आधार पर माननीय कोर्ट ने मेरी निर्दोषता पर मुहर लगाते हुए मुझे जमानत प्रदान की।
हम इस प्रेस वार्ता के माध्यम से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा करना चाहते
1. मेरे खिलाफ झूठे आरोप मेरी गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण थे, जिनका उद्देश्य मेरी छवि को धूमिल करना और मुझे मानसिक रूप से परेशान करना था।
2 शाहरुख खान के खिलाफ प्रस्तावित शिकायतः श्री शाहरुख खान द्वारा किए गए कृत्य, जिसमें उन्होंने मेरे खिलाफ झूठे मामले को प्रोत्साहित किया और मेरी प्रतिष्ठा
को तेस पहुंचाई, उनके विरुद्ध प्रस्तावित शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।
3. बॉयकॉट की मांगः श्री शाहरुख खान की फिल्म “जुबा केरारी” के बहिष्कार की मांग, जिसमें वाणिज्यिक विज्ञापन के माध्यम से तंबाकू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आमक मार्केटिंग की जा रही है। यह विज्ञापन इलायची का प्रचार करते हुए युवाओं को तंबाकू के सेवन के लिए प्रेरित करता है. जो नैतिक और कानूनी दृष्टि
से अनुचित है। “Rummy ऐप्स” जो युवाओं को जुआ और वित्तीय हानि की ओर प्रेरित
करते हैं, उनके खिलाफ विरोध। फिल्म “अंजाम” और शाहरुख खान से जुड़े अन्य कार्यक्रमों के बहिष्कार की अपील ।
यह प्रेस वार्ता न केवल मेरे निर्दोष होने की सच्चाई को सामने लाएगी. बल्कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ जनता और अधिवक्ताओं की एकजुटता को भी प्रदर्शित करेगी।
अतः आपसे निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस वार्ता आयोजित करने हेतु आवश्यक अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें।
