रायपुर 09 दिसंबर 2024/
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह
के निर्देश पर आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। आरंग के ग्राम ओड़का निवासी संतोषी घृतलहरे, ग्राम जरौद निवासी खुमान साहु और अभनपुर के सिंगारभाटा ग्राम निवासी राजकुमार कोसले की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके लिए कलेक्टर डॉ ंिसह ने उनके परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।
