प्रयास की टीम नें सतनामी समाज के द्वारा बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर निकाली गयी।
शोभायात्रा का बैंड बाजे और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संस्था द्वारा भंडारे की भी व्यवस्था की गयी थी, शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया
शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुखों ने़ प्रयास की टीम की सरहना करते हुए कहा की प्रयास की टीम लगातार तीन वर्षों से ये आयोजन कर रही है जो की बहुत ही सराहनीय है,ये संस्था सुदुर जंगल से लेकर राजधानी तक के गरीब वंचितों की सेवा में लगातार सक्रिय रहती है,बाबा जी के संदेश मनखे मनखे एक समान को अपनें आप में आत्मसात करना कोई इस संस्था के सदस्यों से सिखे।
प्रयास की टीम के प्रमुख देवदत द्विवेदी,ओम प्रकाश साहु,वैभव चन्द्राकर,रजत मेहर,जी के संयुक्त प्रयास से ये आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
