मनखे मनखे एक समान के साथ शिक्षा समानता का संदेश देनें वाले परमपुज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के शुभ अवसर पर हमारी संस्था प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा बेहद अभाव ग्रस्त परिवारों के बच्चों को कापी स्लेट पेंसिल, पुस्तकें जैसी दैनिक जरूरत की शैक्षणिक सामाग्री का वितरण किया गया।
बच्चों को बाबा गुरु घासीदास जी के लतायें मागँ सत्य अहिंसा पर चलनें के लिए प्रेरित किया गया साथ ही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हर बच्चे को रोज स्कूल जानें एव पढ़ाई पर ध्यान देनें के लिए बच्चों के पालकों को जागरूक किया गया।
