
ओला इलेक्ट्रिक ने ईवी क्रांति को नई ऊंचाई पर पहुंचाया, पूरे देश में 4,000 स्टोर्स तक का रिकॉर्ड बनाया।
•ओला ने लगभग 3,200 से भी ज्यादा नए स्टोर्स खोले, जोसर्विस सेंटर्स के साथ जुड़े हैं, इससे भारत में सबसे बड़े ईवी नेटवर्कका विस्तार हुआ है।
•यह विस्तार सिर्फ मेट्रो और टियर 1 व 2 शहरों तक ही नहींहै, बल्कि छोटे कस्बों और तहसीलों तक हुआ है, जिससे पूरे देश मेंईवी की पहुंच और भी आसान हो गई है।
•मूवओएस 5 बीटा के लिए प्रायोरिटी रजिस्ट्रेशन शुरू किएगए है, जिसमें ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग, रोड ट्रिपमोड (ओला मैप्स द्वारा संचालित) जैसे फीचर्स शामिल हैं।
•S1 पोर्टफोलियो पर लगभग 25,000 रूपये तक के ऑफर्सकी घोषणा।
बेंगलुरु, 25 दिसंबर 2024: ओला इलेक्ट्रिक जो भारत की सबसेबड़ी ईवी कंपनी के नाम से जानी जाती है, उसने आज अपने नेटवर्कको 4,000 स्टोर्स तक बढ़ाने की घोषणा करी, जो मौजूदा नेटवर्क सेचार गुना ज्यादा है। यह दुनिया में ईवी नेटवर्क के सबसे बड़े विस्तारोंमें से एक माना जा रहा है, इस विस्तार से यकीनन देश में ईवी तकलोगों की पहुंच आसान हो जाएगी और ईवी के क्षेत्र में बहुत बड़ाविकास होने की संभावनाएं भी काफी हद तक बढ़ जाएंगी साथ हीईवी के प्रति भरोसा और उसे अपनाने को मजबूती भी मिलेगी।कंपनी ने बड़े पैमाने पर ईवी अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता के चलते
3,200 से भी ज्यादा नए स्टोर्स को लॉन्च किया है, जो सर्विससुविधाओं के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसा कर कंपनी ने टियर-1 औरटियर-2 शहरों के अलावा छोटे छोटे कस्बों और तहसीलों तक अपनीपहुंच को बड़ी गहराई से बढ़ाया है। इस विस्तार के साथ ओलाइलेक्ट्रिक ने अपने #सेविंग वाला स्कूटर अभियान के तहत किए गएवादे को पूरा कर दिया है।
*भविष अग्रवाल ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और मैनेजिंगडायरेक्टर ने बताया कि*, “हमने जो वादा किया था, उसे आज पूराकर दिखाया है। भारत के ईवी के सफर में आज का दिन बहुत बड़ाहै, क्योंकि हमने अपने नेटवर्क का विस्तार हर शहर, हर कस्बे और हर तालुका तक कर दिया है। हमारे नए स्टोर्स, जो सर्विस सेंटर्स केसाथ जुड़े हैं, उन्होंने ईवी खरीदने और उसे इस्तेमाल करने के अनुभवको पूरी तरह से बदल दिया है। #सेविंग वाला स्कूटर अभियान केसाथ हमने नए मानक स्थापित किए हैं। जैसे-जैसे हम उन्नत हो रहेहैं, हम इन्नोवेशन की सीमाओं को नया आयाम देने और देश को#EndICEAge की ओर तेजी से ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
*S1 पोर्टफोलियो पर ₹25,000 तक का शानदार ऑफर्स*
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने नेटवर्क के बड़े विस्तार के सुनहरे मौके परS1 पोर्टफोलियो पर 25,000 रूपये तक के फायदे देने वालेआकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जो कि सिर्फ 25 दिसंबर 2024 केख़ास दिन के लिए ही उपलब्ध हैं। साथ ही ग्राहक अपने नजदीकीनए ओला स्टोर पर जाकर S1 X पोर्टफोलियो पर लगभग 7,000 रूपये तक की फ्लैट छूट का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावाग्राहक 18,000 रूपये तक के अतिरिक्त लाभ भी ले सकते हैं, जिसमेंकुछ क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5,000 रूपये और 6,000 रूपये केमूवओएस लाभ शामिल हैं।
