रायपुर। विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय को आज उनकी जयन्ती पर संजय नगर टिकरापारा में स्थित मूर्ति के समक्ष उनका सादर नमन करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें आदरांजलि दी। इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल सहित विशिष्टजन, सामाजिक कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


