रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत गुलमोहर पार्क पीएम वाय कॉलोनी में सैप्टिक टैंक के समीप के सोक पीट में भरे जल को देखकर वहाँ 3 बच्चे उसमें सम्भवतः नहाने के लिए नीचे पानी में उतरे, उन्हें पानी में उतरते देखकर जनसामान्य ne सभी को तत्काल बाहर निकाला. उन सभी 3 बच्चों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया और तुरंत चिकित्सकों ने उनका उपचार प्रारम्भ किया, किन्तु इनमें से एक बच्चे की उपचार के दौरान मृत्यु ही गयी, शेष दो बच्चों का उपचार अस्पताल में जारी है और उनका स्वास्थ्य चिकित्सकों ने स्थिर बतलाया है. बच्चों को सोक पीट से भरे पानी से जनसामान्य द्वारा बाहर निकलते ही उन्हें त्वरित समुचित उपचार की व्यवस्था देने पीएम वाय के सहायक अभियंता श्री योगेश यदु ने अस्पताल में तुरंत पहुंचाया.. इनमें दो बच्चों का उपचार अस्पताल में जारी है, जबकि एक बच्चे को अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान जाँच करने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. मृतक बच्चे के सोक संतप्त परिवारजनों से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर उन्हें नियमानुसार मुआवजा राशि और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अवगत करवाया. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने इस सम्बन्ध में नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता पीएम वाय श्री योगेश यदु, उप अभियंता पीएमवाय श्रीमती अंकिता अग्रवाल और पीएमवाय योजना के सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित स्पष्टीकरण माँगा है.
