सुझाव मांगे, शहर में सभी बोरवेल के समीप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पीट शीघ्र बनाने आवश्यक पहल का मिला सुझाव0 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 जोन कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में नगर के पंजीकृत जियो हाईड्रोलाजिस्ट को बुलवाकर उनसे रायपुर शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य तेजी से करने आवश्यक चर्चा कर सुझाव मांगे. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के साथ जियो हाईड्रोलॉजिस्ट सर्वश्री विपिन दुबे, के. पाणीग्रही, डी. पी. वर्मा, रंजीत डे,राधारमन नायक, भूपेन्द्र पटेल ने चर्चा करते हुए शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सुझाव दिए. जियो हाईड्रोलॉजिस्ट ने निगम सभापति को सुझाव दिया है कि नगर निगम रायपुर के माध्यम से रायपुर शहर क्षेत्र के सभी बोरवेल के समीप शीघ्र रेन वाटर हार्वेस्टिंग पीट बनाने आवश्यक पहल और कार्यवाही प्राथमिकता से की जानी चाहिए, ताकि भू जल स्तर शहर में जनहित में बढ़ सके. नगर के तालाबों का संरक्षण और अन्य स्त्रोतों से जलसंचय का अभियान चलाने का सुझाव दिया है. वहीं रायपुर शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवहारिक आवश्यकता की जन – जन को जानकारी देने लगातार इस विषय रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर नगर निगम रायपुर के माध्यम से समाजहित में जलसंरक्षण को दृष्टिगत रखकर जनजागरूकता लाने कार्यशालायें रखी जानी चाहिए. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी जियो हाईड्रोलॉजिस्ट को रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर शीघ्र आवश्यक पहल करने के प्रति आश्वस्त किया है.
