रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य करने खोदे गए गड्ढे में वहाँ पास में निवासरत एक बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया, तत्काल बच्चे को जनसामान्य ने बाहर निकाल लिया, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और पूर्ण स्वस्थ है. राजधानी शहर रायपुर में घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर, जल कार्य ठेकेदार श्री कमल रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण माँगा है. आयुक्त ने सभी जोनों के सम्बंधित अधिकारियों को पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे को कार्य उपरांत तत्काल पाटने, पर्याप्त सुरक्षा घेरा चारों ओर लगाने, लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं को चेतावनी आयुक्त द्वारा दी घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से दी गयी है.
