मुख्य रूप से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम
व राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जी के करकमलों द्वारा सभी को प्रमाण पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। इस कड़ी में *रायपुर जिले को NQAS में प्रथम, टीबी मुक्त पंचायत के लिए द्वितीय, टीबी निश्चय मित्र में 2nd , नवीन पहल एम एम यू x ray में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ*। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी एवं जिले की टीम के द्वारा सम्मान प्राप्त किया गया। सम्मान समारोह के इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया जी, आयुक्त डॉक्टर प्रियंका शुक्ला जी, उप संचालक डॉक्टर पामभोई, उप संचालक डॉक्टर के आर सोनवानी, डॉक्टर तूरे डॉक्टर…. मैडम उपस्थित रहे।

