रायपुर। छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कुनाल बंजारे ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 2000 मतों में से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ABVP उम्मीदवार को 265 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
एक आम परिवार से निकलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना न केवल संघर्ष और मेहनत की मिसाल है, बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी के लिए गर्व का क्षण भी है।
कुनाल बंजारे की यह विजय छात्र राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। सतनामी समाज के इस होनहार बेटे ने न केवल छत्तीसगढ़ का नाम दिल्ली तक रोशन किया है, बल्कि यह साबित किया है कि जज़्बे और संघर्ष से बड़ी से बड़ी ताकत को भी परास्त किया जा सकता है।

