जिला जनसम्पर्क कार्यालय
जिला रायपुर

रायपुर 18 सितंबर 2025/ केनरा बैंक 17 सितंबर को
विकासखंड अभनपुर के ग्राम पंचायत सोनपैरी में वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक श्री धनंजय सिंह जी, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक श्री एस के शुक्ला जी, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री दीपक अभिषेक जी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मोहम्मद मोफीज़ जी, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रबंधक श्री अविनाश टोप्पो जी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह सहित लगभग 150 लाभार्थियों ने री-केवाईसी, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि जनसुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाया।
इस शिविर का आयोजन केनरा बैंक द्वारा किया गया।साथ ही शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से मंडल प्रबंधक श्री राहुल वर्मा और वित्तीय समावेशन अनुभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
