छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा
के अन्तर्गत महेश सेवा निधि द्वारा 21 सितंबर रविवार को विमतारा ऑडिटोरियम न्यू शांतिनग़र रायपुर मे मेधावी प्रतिभावान बच्चो का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा । कक्षा दसवी से उच्च शिक्षा तक किए गये उत्कृष्ट प्रतिभाओं को ये सम्मान प्रदान किया जाएगा।यदि किसी बच्चे को शिक्षा के लिए कोई अर्थिक परेशानी है तो उसके समाधान मे ट्रस्ट अपनी भूमिका निभाता है।ज्ञात हो महेश सेवा निधि ना सिर्फ़ शैक्षिक अपितु चिकित्सक ज़रूरतों को भी त्वरित पूरा करने मे भरपूर मदद करती है।ट्रस्ट द्वारा आर्थिक ज़रूरत पर छात्रवृतियाँ प्रदान की जाती है ।महेश सेवा निधि का मूल उद्देश्य है की बच्चो का उत्साह बढ़ायें ताकि हर बच्चा पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बने।ट्रस्ट संकल्पित है की समाज के बन्धु को मेडिकल ज़रूरत पर तुरंत सहायता मिल सके । इसी भावना से महेश सेवा निधि की स्थापना की गई थी एवं लगातार इसमें नये सदस्यों को जोड़ा जा रहा है।सदस्यों की उदारता एवं सहायता से ही ट्रस्ट को आर्थिक सुदृढ़ता मिलती है, जो पश्चात ट्रस्ट के माध्यम से ही ज़रूरतमंद तक पहुँचती है।समारोह मे क़रीब सौ प्रतिभावान बच्चो को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मान कर सराहा जाएगा।मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मधुसूदन गांधी होंगे।बच्चों से उनके भविष्य के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा कर मार्गदर्शन किया जाएगा।समारोह मे प्रबंध न्यासी बालाकिशन झँवर,मंत्री अजय सोमानी,पूर्व प्रबंध न्यासी सी.ए मनोज राठी,डॉ सतीश राठी,उपप्रबन्धन्यासी अजय राठी,कोषाध्यक्ष राकेश झंवर,सहसचिव कन्हैयालाल सारडा,सेवा निधि के सदस्यगण विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक माहेश्वरी समाज के बंधु उपस्थित रहेंगे।
उक्ताश्य की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी।
