दिनांक : 20 सितम्बर 2025
स्थान : रायपुर छत्तीसगढ़
और इससे पूर्व भी सभी मंत्रियो और विधायको से मुलाकात किये थे
उसेक पश्चात् दिनांक 14.9.2025 को सहायक अध्यापक के 625 पद क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद तथा ग्रंथपाल के 50 पदों पर भर्ती करने हेतु वित्त विभाग से स्वीकृति मिली। इसी परिप्रेक्ष्य में उच्च शिक्षा मंत्री जी का मीडिया के सम्मुख बयान आया था की भर्ती हेतु विज्ञापन सितंबर माह में ही आएगा । इस हेतु प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा ।
लेकिन छत्तीसगढ़ षष्टम विधान सभा द्वितीय सत्र फरवरी मार्च 2024 के विधान सभा सत्र के दौरान प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों (Colleges) में सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professor’s) के 2169 पद रिक्त हैं।
लेकिन सिर्फ 625 सहायक प्राध्यापक के पदों पर घोषणा से अभ्यर्थियों में असंतोष है
यह भर्ती उट के मुह में जीरा है, इससे महाविद्यालय के शिक्षा स्तर में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा
सहायक प्राध्यापक के पदों की संख्या में वृद्धि होना चाहिए, जिसके निम्न कारण है
1. NRIF द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में टॉप 100 कॉलेज में छ. ग. राज्य का एक भी कॉलेज शामिल नहीं है। NAAC द्वारा दी जाने वाली रैंकिंग में भी बहुत पीछे है। जिसका मुख्य कारण स्थायी सहा. प्राध्यापक का न होना है। इसलिए 625 नहीं बल्कि सभी 2169 पदों पर भर्ती आवश्यक है।
2. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 25 वर्षों में 2009, 2014 2019 मात्र तीन बार सहायक प्राध्यापक भर्ती हुई है। छत्तीसगढ़ में वर्ष में दो बार आयोजित होने वाले यूजीसी नेट सी जी सेट व पीएचडी युवाओं की संख्या बहुत अधिक है। इस बीच में नवीन महाविद्यालय भी खुले एवं लगातार सहायक प्राध्यापक सेवानिवृत हुदां की संख्या बहुत कम है
3. छत्तीसगढ़ राज्य बनने की उपरांत प्रायः यह देखा कार्यकाल में सहायक प्राध्यापक भर्ती एक कार्यकाल एक बार हो पाती है। और 12 वर्ष से भी अधिक समय लग जाता है इसीलिए सभी रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती होना चाहिए
4. माननीय पूर्व शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने सोकसभा चुनाव से पूर्व विधान सभा में 2169 सहायक प्राध्यापक के भर्ती की घोषणा किये थे, अतः घोषणा के अनुसार 2169 पदों की भरा जाये ना की सिर्फ 625 को
आयु सीमा में एक बार के लिए 5 वर्ष की छुट दिया जाना चाहिए
विगत छह वर्षों से भर्ती नहीं होने से कई लोगों का उस सीमा पर हो रही है उनको मौका मिले बिना, उनसे मौका छिनना उचित नहीं होगा
हमारी प्रमुख मांगे
1. सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 625 पद के स्थान पर वादा अनुसार 2169 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित
2. सिर्फ एक बार के लिए उम्र सीमा में 5 वर्ष का छूट देकर अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष किया जय
3. आगामी परीक्षा निर्धारित समय सीमा पर हो और सहायक प्राध्यापक के लिए कैलेंडर बनाया जाये. जिससे नियमित समय में यह परीक्षा आयोजित हो
4. पारदर्शिता के साथ परीक्षा का आयोजन हो
