रायपुर जिला छत्तीसगढ़
साथ ही महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता “बिरसा मुंडा” जी के जमन्दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया !
तत्पश्चात जीला मंत्री बंटी कटरे जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमो के विषय मे कार्यकर्ताओ को अवगत कराया गया , तथा संगठन संचालन के लिए रीति-नीति के महत्व को साझा करते हुए बतलाया गया कि संगठन में महानगर के अधीन समस्त 14 प्रखण्डों एवं महानगर कार्यकारिणी में किसी दायित्व की नियुक्ति होती है तो वह नियुक्ति महानगर कार्यकारिणी के सुझाव एवं प्रस्ताव पर महानगर अध्यक्ष व मंत्री के आदेश पश्चात पारित होती है ,
महानगर कार्यकारिणी को सूचना व प्रस्ताव विहीन कोई भी नियुक्ति संगठन के दृष्टिकोण से अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है , तथा ऐसे तत्वों या उनके समूहों पर किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्यवाही होती है तो संगठन उसके प्रति जवाबदेह नही रहता ! तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा संगठन संरचना के अन्य विषयों पर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया गया
उक्त बैठक की अध्यक्षता वि.हिं.प. महानगर अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद शर्मा तथा बैठक संचालन वि.हिं.प.जिला मंत्री श्री बंटी कटरे द्वारा किया गया और संगठन में जुड़े नवीन कार्यकर्ताओं को उद्बोधन में बताया अपनी राष्ट्र, धर्म, समाज के उत्थान में ईश्वरीय कार्य हेतु संगठन से जुड़ने हेतु सभी को साधुवाद प्रेषित किया गया !
आज के इस बैठक में जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा , जिला मंत्री बंटी कटरे ,सह-मंत्री किशोर पटले, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख कान्तनु पिल्लई , कोषाध्यक्ष राजेश पटेल , मातृशक्ति उपाध्यक्ष ऋतु वर्मा, मातृशक्ति संयोजिका भारती साहू,विधि प्रकोष्ठ प्रमुख दिव्या चंद्राकर, दुर्गावाहिनी संयोजिका दीपाली राजपूत, खुसी साहू, आँचल यादव,महानगर सत्संग प्रमुख देवेंद्र दिकोडिया, विशेष संपर्क प्रमुख उमेश पटेल, नरेंद्र बर्मन, यशवंत साहू, के अलावा रायपुर महानगर विभिन्न प्रखण्डों के वि.हिं.प.बजरंगदल कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
बंटी कटरे
जिला मंत्री
विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर
संपर्क 9770118181
