उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अमर बलिदानी के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
श्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और समाज के हित में समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान सदैव हमें देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता रहेगा।
श्री साव ने कोदवाबानी में गोंडवाना समाज के भवन के लिए 20 लाख रुपए और मुंगेली में भी भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
