नई दिल्ली. प्रसार भारती ने राजधानी दिल्ली में ‘मन की बात@100’ कार्यक्रम का आयोजन किया जिनमें उन 100 लोगों को बुलाया गया था जिनके बारे में प्रधानमंत्री मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री रवीना टंडन भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। आमिर खान ने प्रधानमंत्री मोदी और इस कार्यक्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा, यह बहुत ही बड़ी बात है कि देश का नेता लोगों के साथ बात कर रहा है और अपने विचार रख रहा है। लोगों से सलाह भी ले रहा है। उन्होंने कहा, मन की बात कार्यक्राम को लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। यह बहुत ही ऐतिहासिक बात है।
बता दें कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी अपने 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। प्रसार भारती ने इस मौके पर सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में अभिनेता आमिर खान, रवीना टंडन, पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, खिलाड़ी निकहत जरीन और दीपा मलिक, संगीतकार रिक्की केज जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं।
