कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./07ध्02ध्2025-26 दिनांक 20.02.2026
रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ
वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ हुआ विधिवत उद्घाटन प्रदेश के साथ साथ देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पर
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आज देश के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजनों में से एक CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का विधिवत, गरिमामयी एवं भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। देशभर से पधारे व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति में यह आयोजन भारत की उभरती व्यापारिक शक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।
इस ऐतिहासिक एक्सपो का शुभारंभ Confederation of All India Traders (CAIT) के संरक्षक समिति श्री परविंदर सिंह भाटिया, श्री रामजी पटेल तथा सलाहकार समिति सदस्य श्री मनमोहन अग्रवाल ,श्री भरत बजाज, विजय गोयल, कीर्ति व्यास जी एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी एवं अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। शुभारंभ अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का वातावरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री पारवानी ने अपने संबोधन में कहा कि “CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश के व्यापारिक भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच है। यह आयोजन व्यापारियों, उद्योगों और नवाचारों को एक साझा मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
एक्सपो परिसर को अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप में सजाया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शक लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे
हैं। यह आयोजन व्यापारिक नेटवर्किंग, नए व्यापारिक अवसरों और निवेश संभावनाओं का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरा है।
कल 21 फ़रवरी को रहेंगे अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित
CAIT के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने बताया कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के दूसरे दिन 21 फ़रवरी को आयोजन की गरिमा और भी अधिक बढ़ने जा रही है। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अमित चिमनानी सहित प्रख्यात उद्योगपति एवं अनेक गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से एक्सपो को न केवल नीतिगत मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह आयोजन और अधिक प्रभावशाली सिद्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फ़रवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का भव्य समापन छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा, जिससे आयोजन की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता को नई ऊँचाई प्राप्त हुई है।
CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
शुभारंभ के साथ ही व्यापारिक जगत में उत्साह, विश्वास और सहभागिता का नया संचार हुआ है। यह आयोजन अब स्पष्ट रूप से एक ऐतिहासिक, भव्य एवं दूरगामी प्रभाव वाला राष्ट्रीय व्यापारिक महाआयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। ब्।प्ज् नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के मुख्य सहयोगी रहेजा ग्रुप तथा सह सहयोगी नवकार ज्वेलर्स, अष्टविनायक रियल्टीज, महादेवा ग्रुप बॉय मध्यानी तथा त्ठच् एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।
शुभारंभ कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कैलाश खेमानी जी ने किया।
धन्यवाद
सुरिन्दर सिंह
प्रदेश महामंत्री
मो. 7000147979
