छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
शराब कोचियों को सत्ता का संरक्षण, सरकारी दुकानों से दी जा रही है थोक में अनलिमिटेड शराब
रायपुर/31 मार्च 2026। बलौदाबाजार जिले के हथबंद में शासकीय शराब से कोचियों को प्लास्टिक की बोरी में 200 शीशी शराब देने के वायरल वीडियो को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार आने के बाद से पूरे प्रदेश में कोचियों, बिचौलियों और अवैध नशे के तस्करों को लगातार संरक्षण मिल रहा है, सरकारी शराब दुकानों की व्यवस्था और अनियमितता लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। पहले भी कई जिलों के सरकारी आबकारी अधिकारियों के ऑडियो वॉयरल हुए थे जिसमें शराब कोचियों को 200 रुपए प्रति पेटी लेकर बड़ी मात्रा में शराब देने का आदेश सेल्समैन को दिया जा रहा था। कल वायरल हुआ एक वीडियो हथबंद स्थित शासकीय शराब दुकान का है, जो इस सरकार की नीतियों पर सवाल उठता है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि वायरल वीडियो में भाजपा सरकार का असल चरित्र साफ दिख रहा है। शराब दुकान के कर्मचारी कोचियों (थोक खरीदारों) को बोरी में भरकर बड़ी मात्रा में देशी शराब दे रहे हैं। वीडियो में एक ग्राहक को प्लास्टिक की बोरी में 200 पाव से अधिक देशी मसाला शराब देते हुए दिखाया गया है। जबकि नियमों के अनुसार किसी भी ग्राहक को 20 पाव से अधिक शराब देने की अनुमति नहीं है, लेकिन बेख़ौफ़ होकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है, इतना दुस्साहस बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा कहा है कि एक दिन पहले ही इसी सरकारी शराब दुकान में ओवर रेटिंग का विरोध करनेछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
प्रेस विज्ञप्ति
*शराब कोचियों को सत्ता का संरक्षण, सरकारी दुकानों से दी जा रही है थोक में अनलिमिटेड शराब*
रायपुर/31 मार्च 2026। बलौदाबाजार जिले के हथबंद में शासकीय शराब से कोचियों को प्लास्टिक की बोरी में 200 शीशी शराब देने के वायरल वीडियो को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार आने के बाद से पूरे प्रदेश में कोचियों, बिचौलियों और अवैध नशे के तस्करों को लगातार संरक्षण मिल रहा है, सरकारी शराब दुकानों की व्यवस्था और अनियमितता लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। पहले भी कई जिलों के सरकारी आबकारी अधिकारियों के ऑडियो वॉयरल हुए थे जिसमें शराब कोचियों को 200 रुपए प्रति पेटी लेकर बड़ी मात्रा में शराब देने का आदेश सेल्समैन को दिया जा रहा था। कल वायरल हुआ एक वीडियो हथबंद स्थित शासकीय शराब दुकान का है, जो इस सरकार की नीतियों पर सवाल उठता है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि वायरल वीडियो में भाजपा सरकार का असल चरित्र साफ दिख रहा है। शराब दुकान के कर्मचारी कोचियों (थोक खरीदारों) को बोरी में भरकर बड़ी मात्रा में देशी शराब दे रहे हैं। वीडियो में एक ग्राहक को प्लास्टिक की बोरी में 200 पाव से अधिक देशी मसाला शराब देते हुए दिखाया गया है। जबकि नियमों के अनुसार किसी भी ग्राहक को 20 पाव से अधिक शराब देने की अनुमति नहीं है, लेकिन बेख़ौफ़ होकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है, इतना दुस्साहस बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा कहा है कि एक दिन पहले ही इसी सरकारी शराब दुकान में ओवर रेटिंग का विरोध करने पर ग्राहकों के साथ मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरे प्रदेश से लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से सरकार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा के नेता, मंत्री, पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर से जनता का भरोसा उठ चुका है। इस पूरे मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर भी संदेह गहराता जा रहा है। बार-बार शिकायतों और वायरल वीडियो के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना इस बात का प्रमाण है कि दोषियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है।
सुरेंद्र वर्मा
वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल 98262-74000 पर ग्राहकों के साथ मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरे प्रदेश से लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से सरकार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा के नेता, मंत्री, पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर से जनता का भरोसा उठ चुका है। इस पूरे मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर भी संदेह गहराता जा रहा है। बार-बार शिकायतों और वायरल वीडियो के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना इस बात का प्रमाण है कि दोषियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है।
सुरेंद्र वर्मा
वरिष्ठ प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मोबाइल 98262-74000