छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ*
दिनांक*: 27-05-2026
प्रति,
खेल संपादक / पत्रकार महोदय
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 3 (CCPL) 3 जून से शुरू
दर्शक प्रतिदिन जीत सकते हैं अनेक शानदार पुरस्कार
पहला मैच दिनांक 3 जून 2026 को रायपुर रायनोस और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा।
मैच से पहले शाम 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्रस्तुति देंगी।
दर्शकों के लिए पुरस्कार योजना:
CCPL के इस सीजन में दर्शकों को प्रतिदिन शानदार पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। दर्शक टिकट के पीछे दिए गए लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से निम्न पुरस्कार पा सकते हैं:
1. 03 जून 2026 – उद्घाटन मैच और 14 जून 2026 – फाइनल मैच के लिए पुरस्कार:
– प्रथम पुरस्कार: एक टू व्हीलर वाहन
– द्वितीय पुरस्कार: ₹40,000
– तृतीय पुरस्कार: ₹30,000
– चतुर्थ पुरस्कार: ₹25,000
– पांचवां पुरस्कार: ₹22,500
– छठा पुरस्कार: ₹20,000
– सातवां पुरस्कार: ₹18,000
– आठवां पुरस्कार: ₹16,500
– नौवां पुरस्कार: ₹14,000
– दसवां पुरस्कार: ₹14,000
2. 04 जून 2026 से 12 जून 2026 – लीग मैचों के लिए पुरस्कार:
– प्रतिदिन ₹10,000 के 10 पुरस्कार
प्रक्रिया:
1. दर्शकों को http://www.ticketgenie.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट प्राप्त करना होगा।
2. सभी टिकट निःशुल्क उपलब्ध होंगी।
3. मैच के दिन दर्शक स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर फिजिकल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
4. टिकट के पीछे दिए गए फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल लिखकर दर्शक प्रवेश द्वार पर उपलब्ध बॉक्स में जमा करेंगे और टिकट का काउंटर पार्ट अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
5. प्रतिदिन दूसरे मैच के इनिंग्स ब्रेक में कूपन निकाले जाएंगे और विजेताओं के नाम मैदान में बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।
धन्यवाद
ए.वी. भास्कर राव
अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL)
