26 जून,संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र शंकर नगर रायपुर,स्टेट लेबल कॉर्डिनेटिंग एजेंसी,आउटरीच ड्रॉप इन सेंटर,कम्युनिटी बेस्ट पीएरलेड इंटरवेंशन के संयुक्त प्रयास से नया रायपुर में संचालित क्रिस्टल इंडिया लर्निंग स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के पालकों के बीच 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशा से होने वाले दुष्परिणाम और उनके बचाव ,उपचार के बारे में बताया गया,कार्यक्रम में उपस्थित पालकों बताया गया कि ज्यादातर बच्चे अपने पिता और घर में बड़े लोगों को बचपन से नशा करते देखते है,इस वजह से वे नशा करना शुरू करते है,बच्चे आजकल घर पर उपलब्ध , दैनिक उपयोग में आने वाले सामान को भी नशे के रूप में दुरूपयोग करने लगे है,जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है,वर्तमान में नशे के कारण बच्चे अपराध की दुनिया में तेजी से प्रवेश कर रहे है,वे नशे पदार्थ खरीदने के लिए चोरी भी करने लगे है,पालकों को समझाया गया कि घर पर बच्चों को समय दीजिए, बच्चे नशा तो नहीं कर रहे है उसका ध्यान रखे,किसी भी प्रकार का शक होने पर किसी नशा मुक्ति सेंटर की मदद लेनी चाहिए, पालकों को यह भी याद दिलाया गया कि आपको भी नशे से दूर रहना चाहिए नशा करने से हो सकता है कि अभी आपको कोई परेशानी नहीं दिख रही होगी पर वृद्धावस्था पर नशे के कारण आपको बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा,कार्यक्रम में ज्यादातर महिलाओं ने नशा मुक्ति के बचाव,और उपचार पर प्रश्न पूछे कर्यक्रम में संकल्प के सदस्य और क्रिस्टल इंडिया लर्निंग स्कूल के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।
