कैट सी.जी.चैप्टर .प्रे.वि.क्र./03/08/2026-27 दिनांकः-05./8/26
CAIT ने मंत्रिपरिषद के AI मिशन, BEML परियोजना, औद्योगिक निवेश, MSME प्रोत्साहन एवं आधारभूत संरचना विस्तार संबंधी ऐतिहासिक निर्णयों का किया स्वागतय कहा – इनसे व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ), छत्तीसगढ़ ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा है कि ये निर्णय राज्य को नई औद्योगिक, डिजिटल एवं आर्थिक दिशा प्रदान करेंगे। इन फैसलों से व्यापार, उद्योग, MSME , स्टार्टअप, कृषि, परिवहन, सेवा क्षेत्र, युवाओं एवं आम नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी निवेश एवं औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय केवल प्रशासनिक सुधार नहीं हैं, बल्कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाले परिवर्तनकारी कदम हैं।
प्रमुख सकारात्मक प्रभाव
1. व्यापार एवं उद्योग को नई गति
’ राज्य में बड़े उद्योगों के आगमन से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
’ स्थानीय व्यापारियों, वितरकों एवं सेवा प्रदाताओं के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे।
’ औद्योगिक निवेश बढ़ने से राज्य की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी।
2. MSME एवं लघु व्यापारियों को बड़ा लाभ
’ स्थानीय MSME इकाइयों को मशीन पार्ट्स, निर्माण सामग्री, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, रिपेयर एवं मेंटेनेंस जैसे
क्षेत्रों में नए ऑर्डर प्राप्त होंगे।
’ स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं की मांग में वृद्धि होगी।
’ सहायक उद्योगों (Ancillary Industries ) का तेजी से विकास होगा।
3. रोजगार के व्यापक अवसर
’ मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, आईटी, AI , परिवहन, वेयरहाउसिंग एवं सेवा क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे।
’ स्थानीय युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी।
’ तकनीकी एवं कौशल आधारित रोजगार को नई दिशा मिलेगी।
4. AI मिशन से डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई पहचान
’ ₹500 करोड़ के AI मिशन से राज्य डिजिटल नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
’ AI स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों तथा नवाचार आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
’ विद्यार्थियों एवं सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास से भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन तैयार
होगा।
’ व्यापारियों को आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
5. BEML परियोजना से औद्योगिक क्रांति
’Heavy Earth Moving Equipment निर्माण इकाई की स्थापना से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर
नई पहचान मिलेगी।
’ राज्य में पहली बार भारी मशीन निर्माण उद्योग स्थापित होने से बड़े निवेश आकर्षित होंगे।
’ इससे स्थानीय उद्योगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट, मशीन रिपेयर, स्पेयर पार्ट्स एवं अन्य सेवा क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।
6. ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं किसानों को लाभ
’ ग्रामीण सड़क निर्माण के विस्तार से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
’ परिवहन लागत में कमी आएगी।
’ ग्रामीण व्यापार एवं स्थानीय बाजारों का विस्तार होगा।
’ गांवों में नए व्यापारिक अवसर विकसित होंगे।
7. निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को मजबूती
’ सड़क, पुल एवं अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।
’ निर्माण सामग्री, स्टील, सीमेंट, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल एवं अन्य संबंधित व्यापारों की मांग बढ़ेगी।
’ निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
8. सरकारी भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता
’ डिजिटल कार्य प्रणाली एवं Singal Nodal Agency व्यवस्था से सरकारी भुगतान अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध होंगे।
’ ठेकेदारों, सप्लायरों एवं सेवा प्रदाताओं को भुगतान प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी।
’ वित्तीय अनुशासन एवं सुशासन को मजबूती मिलेगी।
9. निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन
’ राज्य में निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।
’ Ease of Doing Business में सुधार होगा।
’ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित होंगे।
’ नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
10. बिजली एवं ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती
’ ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार से उद्योगों एवं व्यापार को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध होगी।
’ नए निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
CAIT छत्तीसगढ़ की अपेक्षाएं
CAIT के प्रदेष अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन ने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ का विश्वास है कि आज लिए गए निर्णय केवल वर्तमान विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़” की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगे। इनसे व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार, डिजिटल नवाचार, ग्रामीण विकास एवं समग्र आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी। यदि इनका प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश के सर्वाधिक विकसित एवं निवेश-अनुकूल राज्यों में प्रमुख स्थान प्राप्त करेगा।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
कैट छत्तीगसढ़
9575561000
