देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है, आज 7अगस्त 2026 को इस आयोजन के भव्य शुभारंभ में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह , मुख्य अतिथि के रुप में, प्रांत के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव , विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा विधायक श्री राजेश मूणत एवं विधायक श्री मोतीलाल साहू विशेष अतिथी के रूप में शामिल हुये, दैनिक भास्कर के चीफ एडिटर श्री शिव दुबे एवं भास्कर के स्टेट हेड श्री देवेश सिंह, हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.सुनील खेमका एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मेघा खेमका तथा बॉम्बे हॉस्पिटल एवं लीलावती हॉस्पिटल, मुम्बई के सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ. विशाल कुंदनानी के साथ सर्जरी हेतु चयनित मरीजों की उपस्थिति में अत्यंत ही उत्साह के साथ यह समारोह संपन्न हुआ.
इस शिविर में रोबोटिक स्पाइन सर्जरी, स्कोलियोसिस, कायफॉसिस,टी लीफ एंडोस्कोपिक डिस्ट्रेक्टॉमी, स्पाइन ट्यूमर, स्पाइन टी बी, रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक संबंधी प्लास्टिक सर्जरी,बच्चों की हड्डियों से संबंधित जन्मजात् विकृतियों की सर्जरी एवं पेन मैनेजमेंट संबंधी सर्जरी कराने हेतु प्रांत के अलग-अलग क्षेत्रों के मरीजों की सर्जरी देश के विख्यात सजनों की टीम जैसे:- लीलावती एवं बाम्बे हॉस्पिटल के स्पाइन सर्जन डॉ. तुषार अग्रवाल तथा श्री नारायणा हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम के द्वारा की जाएंगी.
इसhttps://youtu.be/bHC75zFIB88?si=brQdU97Z1O3eQVJ3
अवसर पर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि, इस शिविर में मरीजों की दवाइयां, जांच एवं हॉस्पिटल स्टे एवं उनके परिजनों का हॉस्पिटल स्टे आदि सभी कुछ व्यवस्था हॉस्पिटल प्रबंधन ने निःशुल्क की है और इस पहल का उद्देश्य, छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है.
डॉ. आलोक श्रीवास्तव
8435802818
