


रायपुर, 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को निर्यात के अवसरों, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान करने और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DIC), रायपुर एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC), DGFT रायपुर की पहल पर भारत सरकार की रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत Choice Consultancy Services Pvt. Ltd. द्वारा “Export Procedures & Schemes for MSMEs” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विमतारा, शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी, रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह; CEO, जिला पंचायत, श्री कुमार विश्वारंजन, IAS, DGFT से श्री प्रवीण कुमार, Joint Director तथा श्री शिव कुमार राठौर, Additional Director, CSIDC की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने एमएसएमई उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं का लाभ उठाने, गुणवत्ता एवं अनुपालन मानकों को अपनाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा निर्यात से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। DGFT सत्र में Niryat Disha के अंतर्गत Importer Exporter Code (IEC) पंजीयन की प्रक्रिया तथा Export Promotion Mission के माध्यम से निर्यातकों के लिए उपलब्ध अवसरों एवं सहायता के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निर्यात शुरू करने के लिए आवश्यक प्रारंभिक प्रक्रियाओं एवं अनुपालनों से भी अवगत कराया गया।
MSME Development Initiatives सत्र के अंतर्गत ZED Facilitation एवं MSE-CDP जैसी पहलों पर Mr. Yogesh Kumar, Asst. Director, MSME DFO Raipur द्वारा चर्चा की गई। उद्यमियों को गुणवत्ता, उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता तथा क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देने वाली सरकारी पहलों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
निर्यातकों के लिए उपलब्ध Export Credit Insurance Solutions, जिसमें SEP भी शामिल है, पर Shri Kaushik Mitra, Senior Manager ECGC द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को निर्यात कारोबार में संभावित ऋण एवं भुगतान जोखिमों से सुरक्षा तथा निर्यात बीमा के महत्व की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में Aniruddha Baroah, AGM & Regional head द्वारा Export Finance एवं EXIM Bank Assistance, जिसमें GRID से संबंधित सहायता शामिल है, तथा SIDBI Schemes एवं MSMEs के लिए Financial Support पर Priyanka Shinde, Manager SIDBI द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। उद्यमियों को निर्यात कारोबार के लिए वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति, ऋण सुविधाओं तथा संस्थागत वित्तीय सहायता के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में RCMC Registration एवं Compliances Handholding के साथ-साथ Buyer-Connect पर Mr. Anand Kumar द्वारा चर्चा की गई। प्रतिभागियों को निर्यातक के रूप में आवश्यक पंजीयन, संबंधित अनुपालनों तथा संभावित अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त AD Code Compliances एवं उसके लाभ, Pre एवं Post Export Credit से संबंधित प्रक्रियाओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान Dak Niryat Kendra एवं Postal Export Procedures के माध्यम से डाक विभाग की सहायता से निर्यात करने की प्रक्रिया को समझाया गया। छोटे एवं नए निर्यातकों के लिए यह सुविधा किस प्रकार उपयोगी हो सकती है, इस पर भी जानकारी साझा की गई। साथ ही, E-commerce आधारित Export Opportunities पर DHL & Walmart द्वारा विशेष चर्चा करते हुए डिजिटल माध्यमों के जरिए राज्य के MSMEs के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागी एमएसएमई उद्यमियों ने विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर निर्यात पंजीयन, वित्तीय सहायता, बीमा, अनुपालन, खरीदारों से संपर्क तथा ई-कॉमर्स के माध्यम से निर्यात से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य राज्य के एमएसएमई क्षेत्र को निर्यात के अवसरों एवं प्रक्रियाओं से परिचित कराना, उद्यमियों को वैश्विक बाजार की आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय संस्थानों और निर्यात सहायता प्रणालियों से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय एमएसएमई को “Local to Global” की दिशा में आगे बढ़ाने तथा छत्तीसगढ़ से निर्यात को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
तकनीकी सत्रों एवं प्रश्नोत्तर के उपरांत जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, एमएसएमई उद्यमी, निर्यातक, उद्योग प्रतिनिधि एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
महाप्रबंधक
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र
रायपुर (छ.ग.)
