

दिनाँक, 16/08/2026 दिन रविवार को 11 बजे से भामाशाह साहू छात्रावास टिकरापारा रायपुर में रखा गया है। समिति के सभी सदस्यों, कार्यकारीय पदाधिकारीगण, एवं सभी हितग्राहियों, समन्वय समिति के सदस्यों, कोर कमेटी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि द्विवार्षिक आमसभा मे आप सभी सादर आमंत्रित हैं। सर्व प्रथम माँ कर्मा की छाया चित्र पर माल्यार्पन, चंदन तिलक, धूपबत्ती अगरबत्ती, के साथ आरती गायन से शुभारंभ होगा। तत्पश्च्चात अतिथि स्वागत, अध्यक्ष श्री के द्वारा स्वागत अभिभाषण, कोष अध्यक्ष के द्वारा आय ब्यय प्रस्तुत कर वार्षिक बजट का अनुमोदन, कोष समृध्दि, सदस्यता वृद्धि पर चिंतन मनन एवं विचार विमर्श किया जायेगा।
उक्त जानकारी संचालन समिति के सक्रिय सदस्य श्री नारायण लाल साहू रोहिणीपूरम रायपुर ने दिया।
प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय, दैनिक समाचारपत्र
निवेदक
नारायण लाल साहू
9009190075
