


बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस
दिनांक: 15 अगस्त 2026
“साइबर जागृति अभियान”
मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की पहल एवं सराहना; नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील!
सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह: QR कोड स्कैन कर लोगों ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की अपनी साइबर अवेयरनेस सेल्फी।
जागरूकता की एक सेल्फी” सेल्फी स्टैंड बना आकर्षण का केंद्र, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं DFO ने एक सांथ सेल्फी लेकर किया अभियान का नेतृत्व!
हजारों की संख्या में आमजनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों व स्कूली बच्चों ने QR कोड स्कैन कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैलाई साइबर सुरक्षा की अलख!
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी “साइबर जागृति अभियान” (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) का व्यापक असर देखने को मिला। समारोह में आए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों, पत्रकार साथियों और बच्चों ने साइबर अपराधों से बचाव का संदेश देने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सराहना:
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पुलिस की इस नवाचारी पहल “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने सभी नागरिकों से “जागरूकता की एक सेल्फी” पहल में भाग लेकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
“जागरूकता की एक सेल्फी” सेल्फी स्टैंड पर दिखा अभूतपूर्व उत्साह: कार्यक्रम स्थल पर स्थापित विशेष सेल्फी स्टैंड नागरिकों और स्कूली बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
जिला अधिकारियों ने किया नेतृत्व:अभियान का नेतृत्व करते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वनमंडलाधिकारी (DFO) ने स्वयं एक सांथ सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी लेकर जिलेवासियों को साइबर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किए गए साइबर अवेयरनेस सेल्फी बूथ और फ्लेक्स बोर्ड्स पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा
1. कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक पोस्टर पर दिए QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन किया और स्वतः जनरेटेड अवेयरनेस फ्रेम के साथ अपनी सेल्फी को सोशल मीडिया (Facebook, X, Instagram) पर शेयर किया।
2. हजारों लोगों की सहभागिता: देखते ही देखते हजारों लोगों ने डिजिटल माध्यम से इस अभियान से जुड़कर साइबर सुरक्षा का संदेश वायरल कर दिया।
3. अभियान में बच्चों का सहयोग- कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा अभियान को एक अलग ही रूप दिया गया। बच्चों द्वारा “सायबर जागृति अभियान” का पोस्टर लिए, लोगों से सायबर अपराध से सतर्क रहने एवं लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों को समझाने में लगे रहे।
अभियान का उद्देश्य:छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाना है। डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी, फेक कॉल्स और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पूरे जिले में लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
