


आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳🇮🇳.
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने, मां भारती की स्वतंत्रता में अपने जीवन की आहुति देने वाले महात्माओं का वंदन करने एवं वैभवशाली भारत के आजादी के स्वर्णिम उपलब्धियों को स्मरण करने का गौरव प्राप्त हुआ।


जिले के वीर सपूतों जिन्होने मां भारती की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किये उनके परिवार जनों को सम्मानित किया, मेधावी छात्र-छात्राओं, निष्ठावान कर्मचारियों एवं नागरिकों के सम्मान का गौरव भी प्राप्त हुआ।
इस समारोह में जिला प्रशासन के मुख्य अधिकारी जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह जी, वनमण्डल अधिकारी दिनेश पटेल जी, जिला पंचायत CEO श्री मिथलेश डोंडे जी, समेत पूरा जिला प्रशासन की उपस्थिति रही।
साथ ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत की लोकप्रिय अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप सिंह जी, जिला पंचायत, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के माननीय सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण एवं विशाल संख्या में देवतुल्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
#chhattisgarh_ki_laxmi
