



भानुप्रतापपुर, भानुप्रतापपुर में शिवसेना ( उद्धव बाला साहब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय झंडे को सलामी देते हुए फहराया गया एवं संकल्प लिया गया कि जिस तरह हमारे पूर्वजों ने अपनी शहादत देते हुए देश को आजाद कराया है। हमें भी अपने देश के लिए लड़ना है। और देश के आजादी की रक्षा करते हुए अपने देश को अन्याय ,अत्याचार, शोषण और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। और देश को आगे बढ़ाना है।
