

सबसे पहले समस्त छत्तीसगढ़वासियों को और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को तीजा-पोरा तिहार की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज महिला बाल विकास विभाग द्वारा नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा त्योहार के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेशभर से हमारी बहनें शामिल हुईं।
तीजा पोरा के त्योहार पर बहनें अपने भाई के घर जाती हैं। आज सभी बहनें अपने विष्णु भईया के घर आई हैं। मुख्यमंत्री निवास में उनका बहुत-बहुत अभिनंदन है स्वागत है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
