

छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अंतर्गत संचालित छ.ग. महेश सेवा निधि द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह समारोह 13 सितंबर, रविवार को के.पी.एस. डूंडा स्कूल, रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में कक्षा 10वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले *लगभग 130 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं* को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
महेश सेवा निधि का उद्देश्य केवल सम्मान तक सीमित नहीं है। यदि किसी बच्चे को शिक्षा में आर्थिक कठिनाई आती है, तो ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही ट्रस्ट चिकित्सा संबंधी आपातकालीन जरूरतों को भी त्वरित रूप से पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाता है।
*मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर से पधारे सुप्रसिद्ध सी.ए. श्री राजेश लोया* बच्चों के भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे एवं उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, प्रबंध न्यासी अजय सोमानी, मंत्री गगन लड्ढा, पूर्व प्रबंध न्यासी सी.ए. मनोज राठी, डॉ. सतीश राठी, कोषाध्यक्ष प्रणय भूतड़ा सहित सेवा निधि के सभी सदस्य, सम्मानित होने वाले विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं माहेश्वरी समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहेंगे।
महेश सेवा निधि का मूल संकल्प है कि समाज का हर बच्चा पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बने और किसी भी बंधु को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत मदद मिल सके। सदस्यों की उदारता से ही ट्रस्ट को यह आर्थिक सुदृढ़ता प्राप्त होती है।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी *विष्णु सारडा* ने दी।
