सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट)
एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) – राज्य संगठन समिति, छत्तीसगढ़
आमापारा, रायपुर 9981490802, 6264177871
दिनांक 28.09.26
आज एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) केंद्रीय कमेटी के राष्ट्रीय आह्वान पर आजाद चौक रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। साथ ही मांग की गई कि एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए, एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से हटा दिए गए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं, छत्तीसगढ़ से हटाये गए 25 लाख लोगों के नाम फिर से जोड़ना होगा तथा शासन प्रशासन को लोकतांत्रिक मूल्यों को मानकर काम करने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जाए। इस आशय का एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा गया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र युवा उपस्थित थे। इस प्रदर्शन को राज्य संगठन समिति सदस्य आत्माराम साहू और सचिव विश्वजीत हारोडे ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सत्तारूढ़ भाजपा को विभिन्न राज्यों में सत्ता दिलाने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाए। एसआईआर जो कि कानूनन वैध नहीं है, इसे पूरे देश में लागू किया। जहां-जहां चुनाव होने हैं उसके ठीक पहले एसआईआर करवाया गया। इसमें देश के 13 करोड़ मतदाताओं की वोट काट दिए गए। और उल्लेखनीय है कि वोट काटने का काम बीजेपी और चुनाव आयोग की मशीनरी ने मिलकर किया जिससे भाजपा को चुनावी बढ़त बनाना संभव हो सका। इन तमाम कार्यवाहियों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने अन्य दो चुनाव आयुक्त के आपत्तियों और असहमति को दरकिनार किया। इस प्रकार से मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरी तरह गैरलोकतांत्रिक व तानाशाही पूर्ण रवैए से इसे संचालित किया। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और तानाशाही पूर्ण तरीके से संचालित करने का भाजपा सरकार का यह एक और उदाहरण है।
हमारी पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार की भी तीव्र निंदा और भर्त्सना करती है और ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग करती है।
समाचार द्वारा
विश्वजीत हारोडे, सचिव,
राज्य संगठन समिति, छत्तीसगढ़
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट), आमापारा, रायपुर, 9981490802
