अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में, मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रैंप पर वॉक करते हुए कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं, तो आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीरें।
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए म्यूज की भूमिका निभाई और ब्राइडल लुक में बेहद शानदार दिखे।
इन तस्वीरों में आलिया भट्ट ऑरेंज कलर के गोल्डन कढ़ाई वर्क वाले लहंगे, प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज और एक नेटेड दुपट्टे में कहर ढाते हुए साफ देखा जा सकता है।
आलिया भट्ट ने अपने इस लुक को एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस, इयररिंग्स, कंगन, गजरा और मांगटीका के साथ एक्सेसराइज किया।
वहीं अगर बात करें रणवीर सिंह के लुक की तो वो लाइट गोल्डन कलर की कढ़ाईदार शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में बेहद रॉयल लुक में दिखें।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने इन्हें कैप्शन दिया – द स्टनिंग टू डिफेंडिंग मॉडर्न डे रिगल वेडिंग लुक्स @आलियाभट्ट @रणवीरसिंह .. टाइमले, क्राफ्टेड विद क्लासिक ग्लैमर।
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे।
