पिछले दिनों भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर तेजपत्ता से जुड़ा घरेलू नुस्खा बताया। जिसे आजमाकर स्ट्रेस और थकान को दूर किया जा सकता है। एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही फिल्मों में एक्टिव ना हो लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियोज और फोटोज आते रहते हैं। जिसमे वो कई बार घरेलू नुस्खे भी बताती हैं।
तेजपत्ता को जलाने से होगा फायदा
तेजपत्ता का इस्तेमाल अक्सर इंडियन कुकिंग में किया जाता है। सब्जी हो या पुलाव तेजपत्ता के तड़के से खास महक आती है। जो खाने के टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। साथ ही तेजपत्ता हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन तेज पत्ता को जलाने से स्ट्रेस में राहत मिलती है।
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताया नुस्खा
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने वीडियो शेयर फैंस को ये खास होम रेमेडी शेयर की। तेजपत्ते को अगर जलाकर इसकी महक को सूंघा जाए तो ये स्ट्रेस और एंजायटी को दूर करने में मदद करती है। साथ ही थकान भी दूर होती है। दरअसल, तेजपत्ता में खास तरह का केमिकल लीनालूल होता है जो दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। जिससे स्ट्रेस और थकान में राहत मिलती है।
रिसर्च में हुआ खुलासा
हेल्थलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कई सारी रिसर्च में पता चला है कि तेजपत्ता को जलाने से मिलने वाले फायदे लेवैंडर ऑयल की महक जितना ही काम करते हैं। जिससे दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। लीनालूल की महक एंजायटी, चिंता, तनाव से रिलैक्स करता है। साथ ही गुस्सा और आक्रामकता में कमी आती है।
कैसे करें तेजपत्ते का इस्तेमाल
-सूखे तेजपत्ता को किसी मिट्टी के पॉट में रखकर जलाएं और इसमे से निकलने वाली महक को सूंघें।
-इसके अलावा स्ट्रेस और एंजायटी को दूर भगाने के लिए तेजपत्ता को पानी में उबालकर पीने से भी फायदा होता है।
