रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति और आर्थिक अनियमितता के मामले में हुई शिकायत के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। राज्य सरकार ने यह मामला आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह प्रकरण राजभवन भेजकर डा. रमन पर कार्रवाई की अनुमति मांगी है। राज्य सरकार इस तरह से डा. रमन सिंह को घेरने की तैयारी में है।
