बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर दिए गए एक बयान पर अब सफाई दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कहा था कि करण जौहर की फिल्म ‘सेल्फी’ ने पहले दिन बमुश्किल 10 लाख रुपये कमाए हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म को लेकर खबरें बनने के बाद अब कंगना रनौत ने इस बारे में सफाई दी है।
‘मैंने करण जौहर की फिल्म लिखा था’
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “हालांकि मैंने करण जौहर की फिल्म लिखा था लेकिन फिर भी सारा गूगल विकीपीडिया सिर्फ मेरा और अक्षय सर का नाम लिख रहा है।” कंगना रनौत ने लिखा- मैंने करण जौहर की सेल्फी मूवी के बारे में बात की थी, कोई भी उस बारे में क्यों नहीं लिख रहा है।
करण-कंगना रहते हैं एक दूसरे के खिलाफ
कंगना रनौत और करण जौहर हमेशा ही एक दूसरे के खिलाफ रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत जहां नेपोटिज्म के खिलाफ रहती हैं वहीं करण जौहर खुलकर इसका सपोर्ट करते रहे हैं। कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए बयान दिया था लेकिन वह बात अक्षय और इमरान स्टारर फिल्म की कर रही थीं इसलिए उनका नाम भी ज्यादातर रिपोर्ट्स में आया है।
कंगना ने किया करण का बचाव?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “वेब ऐसे आर्टिकल्स से भरा पड़ा है जिनमें सेल्फी के फेल होने का जिम्मेदार मुझे और अक्षय सर को ठहराया गया है। करण जौहर का कहीं जिक्र नहीं है, माफिया इसी तरह से न्यूज को मैन्युपुलेट करता है और खबरों को प्रभावित करता है।” बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी का पहले दिन का बिजनेस तकरीबन 3 करोड़ रुपये रहा है।
