नई दिल्ली. हाल ही में iQOO इंडिया के सीईओ निपुन मार्या ने भारत में iQOO Z7 सीरीज फोन के लॉन्च को टीज किया है। कहा जा रहा है कि कंपनी नए स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। लेकिन नए मॉडल के आने से पहले ही पुरानी iQOO Z6 सीरीज के एक 5G फोन 14,700 रुपए तक सस्ता मिल रहा है। फोन में 6GB रैम के साथ 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। अगर आप भी कम दाम में सस्ता 5जी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं क्या है डील
₹14,700 सस्ता iQOO Z6 Lite 5G
दरअसल, हम बात कर रहे हैं iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन की, जो अमेजन पर इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यहां हम आपको फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, फोन की एमआरपी 18,999 रुपये है, लेकिन अमेजन पर ये फोन मात्र 15,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन पर अमेजन पूरे 14,700 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है।
अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है और आप पूरा एक्सचेंज बोनस प्राप्त करने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की कीमत मात्र 799 रुपये रह जाएगी। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी।
iQOO Z6 Lite 5G में क्या है खास
फोन में 6.58 इंच का फुल एचडजी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट प्रदान करता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक का स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 8.25 एमएम पतला है और फ्लैट फ्रेम के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरे है।
फोन में 18 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी है, जिसके लेकर कंपनी का दावा है बैटरी को फुल चार्ज कर 127 घंटे गाने सुने जा सकते हैं या 21.6 घंटे फेसबुक चला सकते हैं या 18.51 घंटे तक यूट्यूब वीडियो देखे जा सकते हैं। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड फनटच ओएस पर काम करता है। बता दें कि चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा।
