जो कि 17 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय पोषण माह के साथ शुरू हुआ है और 2 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दिनांक 20 सितंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी जी की अध्यक्षता में, अर्बन पीएचसी हीरापुर में आयोजित किया गया जिसमें शहरी कार्यकम प्रबंधक, अस्पताल के प्रभारी, एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।
इस अभियान के दौरान निम्न लिखित सेवाएं प्रदान किया गया
स्वास्थ्य जांच: उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकलसेल रोग की जांच।
स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं: स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत विशेषज्ञ सेवाएं भी प्रदान की गई।
मातृ एवं शिशु देखभाल: गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC), पोषण परामर्श और बच्चों का टीकाकरण।
जागरूकता और परामर्श: महिला स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आंखों की सामान्य जांच, नेत्र रोगों की जानकारी, बचाव,व सुरक्षा, स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया ।
रिपोर्ट निम्नानुसार हैं:
NCD 72, ANC 30, स्त्री रोग 21, शिशु रोग 34, दंत रोग 19, हड्डी से संबंधित 49, एवं अन्य 52 मिले।
25 किशोरी को गिफ्ट बाउचर प्रदान किया गया।
5 लोग का वय वंदन कार्ड आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान लगातार विभिन्न स्थानों में सीएचसी, पीएचसी में 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
