सरकार द्वारा माह सितंबर 2023 में , सभी नवनियुक्त कर्मचारियों के वेतन में स्टाइपेंड समाप्त होने के पश्चात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा माह नवम्बर में वित्त विभाग को लेटर जारी हुआ जिसमे काटी गई राशि का एरियस प्रदान करने व पूर्व की भांति 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि करने आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया गया है।
जिससे वर्ष 2019 में नवनियुक्त कर्मचारियों को ,जो अभी परिवीक्षा अवधि में है उनको एरियस मिलने तथा 2 वर्ष की परिवीक्षा होने की उम्मीद जागृत हो गई है। यदि ऐसा होता है तो निश्चित ही वर्ष 2019 में 14580 शिक्षक भर्ती कर्मचारी तथा 1385 असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुये हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा ।
इस संबंध में एक प्रतिलिपि आज हमारे संघ के अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ को पत्र प्राप्त हुआ है । आपसे निवेदन है कि इस विषय पर एक न्यूज़ बनाकर हमे सहयोग प्रदान कीजिए।
