*प्रेस विज्ञप्ति…*
आदरणीय पत्रकारों साथियों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, समस्त सोशल मीडिया के साथियों आप सभी विद्यामितान अतिथि शिक्षकों(अनियमित कर्मचारी) के संघर्ष से वाकिफ है। कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में विद्यामितान नियमितीकरण का वादा लिख कर भी हमे लगातार झूठे आश्वासन देकर पांच सालों तक हमारा शोषण किया। इस शोषण से सब विद्यामितान अतिथि शिक्षक विक्षुब्ध हो गये, जिसके कारण हम अनियमित कर्मचारियों ने बीजेपी का खुला समर्थन किया, और हमारे आशा के अनुरूप छतीसगढ़ में “मोदी के गारंटी” के बल पर पूर्ण बहुमत के साथ विजय हो गई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो संविलियन का विश्वास दिलाया गया, उसी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए 26/12/2023 दिन मंगलवार को मेग्नेटों मॉल में विद्यामितान राज्य अतिथि शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार साहू जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय बैठक रखा गया, जिसमें छतीसगढ़ के सभी 25 जिला के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, सक्रिय साथी, सक्रिय वँचित/प्रभावित साथी और कुछ आम विद्यामितान भी शामिल हुए थे *इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संघठन को एक जुट और मजबूत करना था ।*
मीटिंग पश्चात विगत पांच दिनों से प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार साहू जी के मार्गदर्शन में हमारे पदाधिकारियों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी जी, बीजेपी घोषणा पत्र के संयोजक श्री विजय बघेल जी से मुलाक़ात किया गया, जीत की शुभकामनाओं के साथ संविलियन की माँग करते हुए ज्ञापन दिया गया, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षामंत्री जी ने सकारात्मक जवाब दिया कि आप लोगो के समस्या का समाधान जरूर किया जाएगा, आप लोग मोदी के गारंटी पे विश्वास करे।
विद्यामितान संघठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार साहू जी ने कहा कि हमे मोदी के गारंटी पे पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में हम जरूर संविलियन होगे, अगर हमारा भविष्य उज्जवल हुआ तो हम और हमारा पुरा परिवार सदा के लिए बीजेपी के विजय यात्रा में साथ देने का विश्वास दिलाया है।
*अतः पत्रकार महोदयों से विनम्र निवेदन किया है कि आप लोग हमारे निवेदन, माँग को जरूर शासन प्रशासन और आम जनता तक पहुँचा है, इस समर्थन और साथ के लिए हमारा अनियमित विद्यामितान अतिथि संघ परिवार जीवन भर आप लोगो का आभारी रहेगा*
भवदीय
राकेश कुमार साहू
(प्रदेश अध्यक्ष)
विद्यामितान राज्य अतिथि शिक्षक अनियमित कर्मचारी)
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼
